ad

banner

Ticker

9/recent/ticker-posts

झाड़फूंक के बहाने ढोंगी कर रहा था महिला से छेड़खानी

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मस्तूरी क्षेत्र वेद परसदा निवासी ढोंगी झाड़फूंक के बहाने महिला से छेड़खानी कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाला एक दंपती पिछले कुछ समय से पारिवारिक व स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें जानका

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मस्तूरी क्षेत्र वेद परसदा निवासी ढोंगी झाड़फूंक के बहाने महिला से छेड़खानी कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाला एक दंपती पिछले कुछ समय से पारिवारिक व स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें जानकारी मिली कि वेदपरसदा निवासी अर्जुनदास मानिकपुरी (60) झाड़फूंक करता है। वहीं किसी की भी समस्या का निवारण कर देगा। इस पर दंपती उसके पास गए। ढोंगी ने दंपति को सोमवार व्रत रखकर अपने पास बुलाया। इस पर वे सुबह उसके पास पहुंचे। ढोंगी ने दोनों की आंखों पर काली पट्टी बांध दी। इसके बाद झाड़फूंक का ढोंग करने लगा। इसी बीच वह महिला से छेड़खानी करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। तब आरोपित मौके से भागने लगा। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।


Post a Comment

0 Comments