ad

banner

Ticker

9/recent/ticker-posts

Entertainment: गांव में लाशें दफनाने की जगह नहीं… प्रधान ने निकाली लॉटरी, मरे 4 और लोग!


RVKD NEWS: नई दिल्ली: OTT की दुनिया में ‘पंचायत’ और ‘जय महेंद्रन’ जैसी हिट वेब सीरीज़ के बाद अब एक गांव की अनोखी कहानी वाली फिल्म ने धमाल मचा दिया है। फिल्म का नाम है ‘उप्पु कप्पुरम्बू’ (Uppu Kappurambu), जिसमें साउथ की सुपरस्टार कीर्ति सुरेश ने महिला प्रधान की धांसू भूमिका निभाई है।


कहानी में कब्र की जमीन कम, मुसीबतें ज़्यादा!


फिल्म की कहानी 1992 में बसे काल्पनिक गांव ‘चिट्ठी जयापुरम’ की है। यहां लोग शव जलाने के बजाय दफनाते हैं। लेकिन अब कब्रिस्तान में बस चार जगहें ही बची हैं। गांव वालों की चिंता बढ़ी तो प्रधान बनीं कीर्ति सुरेश ने गांव की बैठक बुलाई।


RVKD NEWS: लॉटरी में मचा बवाल, मौत पर मनाई पार्टी!


प्रधान अपूर्वा (कीर्ति सुरेश) ने बुजुर्गों के नाम की लॉटरी कराई ताकि कब्र की बची चार जगहें तय हो सकें। जब एक बुजुर्ग महिला का नाम निकला, तो उसका बेटा खुशी में शराब पार्टी करने लगा। लेकिन किस्मत ने ऐसा पलटा मारा कि पार्टी में ही 4 और लोगों की मौत हो गई।


अब गांव में हड़कंप मच गया है। सवाल ये है कि क्या अब भी कब्र की जगह बची है? और क्या प्रधान अपूर्वा कोई नया हल ढूंढ पाएंगी या मौतों का सिलसिला और लंबा होगा?


RVKD NEWS: देखिए Amazon Prime Video पर


ये फिल्म अब तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। कॉमेडी, सैटायर और इमोशन का गज़ब तड़का है इस कहानी में। अगर आप कुछ हटके देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म ज़रूर देखिए।


> RVKD NEWS Entertainment अलर्ट: OTT पर गांव की दुनिया और तगड़ी महिला प्रधान की कहानी ने मचा दी है सनसनी!

Post a Comment

0 Comments