नेटफ्लिक्स। Squid Game: नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी गई और दुनियाभर में सनसनी मचाने वाली कोरियन थ्रिलर सीरीज़ ‘स्क्विड गेम’ का तीसरा सीज़न आज, 27 जून 2025 को रिलीज होने जा रहा है। इस सीज़न को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। खास बात ये है कि मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए शो के शुरुआती 6 मिनट की क्लिप पहले ही रिलीज कर दी है।
📌 क्या है खास इस बार?
नेटफ्लिक्स टुडुम के जरिए रिलीज इस 6 मिनट की क्लिप में दिखाया गया है कि पिंक गार्ड्स गीहुन को स्क्विड गेम छात्रावास में ताबूत के साथ वापस लाते हैं, जो आमतौर पर गेम में हारने वालों के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन ट्विस्ट ये है कि गीहुन इस बार जिंदा होता है।
ली जे-हुन (गीहुन) ने टुडुम से बातचीत में कहा कि इस सीजन में गीहुन के सामने कई खतरनाक चुनौतियां और गेम होंगे। उन्हें दोबारा उसी क्रूर प्रतियोगिता में उतरना होगा, जहां 455 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
📌 कब और कहां देख सकते हैं?
'स्क्विड गेम सीजन 3' आज 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में रिलीज हो रहा है।
देश और शहर के हिसाब से स्ट्रीमिंग टाइमिंग कुछ इस तरह रहेगा:
भारत: दोपहर 12:30 बजे IST
यूके: सुबह 8:00 बजे BST
मध्य यूरोप: सुबह 9:00 बजे CEST
📌 दूसरे सीजन के रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े
गौरतलब है कि 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन ने केवल 11 दिनों में 126.2 मिलियन व्यूज हासिल किए थे।
जबकि पहले सीजन ने 91 दिनों में 265.2 मिलियन हिट्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था। यह नेटफ्लिक्स की इतिहास की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ रही है।
📌 क्यों है स्क्विड गेम इतना पॉपुलर?
स्क्विड गेम एक सस्पेंस, थ्रिलर और इमोशन से भरी सीरीज़ है, जिसमें भारी कर्ज में डूबे लोग करोड़ों की इनामी राशि के लिए खतरनाक गेम्स खेलते हैं। हारने वाले की कीमत होती है — सीधी मौत।
इसी क्रूर खेल, अनोखी कहानी और ज़बरदस्त सस्पेंस ने इसे दुनियाभर में वायरल बना दिया। अब तीसरे सीज़न में गीहुन फिर से उसी मौत के खेल में लौटेगा।
📌 नज़र रखें…
‘स्क्विड गेम सीजन 3’ में क्या गीहुन इस बार इन खतरनाक गेम्स से जिंदा बच पाएगा? कौन-कौन नए किरदार जुड़ेंगे? कौन होगा इस बार का मास्टरमाइंड?
इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए आज दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर देखना न भूलें।
हम आपको इस सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले देंगे।
0 Comments