छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों और सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से ‘‘दीदी के गोठ’’ नामक रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।
इस श्रृंखला का पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025, दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से होगा। विशेष प्रसारण में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री श्री विजय शर्मा प्रदेश की बिहान दीदियों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपनी प्रेरणादायी कहानियां साझा करेंगी, जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगी।
‘‘दीदी के गोठ’’ के माध्यम से बिहान की दीदियों के नवाचार, उपलब्धियां और आजीविका संवर्धन से जुड़े प्रयासों की जानकारी पूरे प्रदेश में प्रसारित होगी। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने के साथ ही स्व-सहायता समूहों के कार्यों को नई पहचान दिलाएगी।
0 Comments