ad

banner

Ticker

9/recent/ticker-posts

CG POLITICAL NEWS: दंतेवाड़ा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें पूरी लिस्ट


दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी है। इसमें कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम होंगे जबकि जयदीप मालवीय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मंगराम यादव, मंगरू कश्यप, मंगतू भगतानी और ए.के. सिंह (टैंकु) को दी गई है।

महामंत्री पद पर कुल 15 नेताओं को जगह मिली है। इनमें सत्यन राज उस्मानी, रितेश नायडू, गोविंद पटेल, कमलनाथ सिड़िया, खुशराम नाग, अजमल कश्यप समेत अन्य नाम शामिल हैं। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य, संयुक्त महामंत्री और सचिव पदों पर भी बड़ी संख्या में नेताओं की नियुक्ति की गई है।

मीडिया टीम की जिम्मेदारी मनीष ठाकुर को मीडिया प्रभारी और विमल सलाम व राहुल साहू को प्रवक्ता के रूप में दी गई है।

 पूरी लिस्ट देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें…

Post a Comment

0 Comments