ad

banner

Ticker

9/recent/ticker-posts

RVKD NEWS : गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की धूम, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने गुरु ग्रंथ साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों को दी बधाई

 



रायपुर। RVKD NEWS: रविवार को राजधानी रायपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 421वां प्रकाश पर्व बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिवसीय मुख्य समागम का शुभारंभ गुरु गोविंद साहब सिंह गुरुद्वारा पंडरी में हुआ, जहां नामी रागी जत्थों ने अपनी गुरु-वाणी कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया।

गुरुद्वारे में सुबह से ही बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग पहुंचे और श्रद्धापूर्वक माथा टेका। इस मौके पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने भी गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका और समस्त देश व प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।



इस भव्य आयोजन में महा लंगर की भी व्यवस्था की गई थी, जहां सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद स्वरूप लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रमुख सेवादार कुलविंदर सिंह और हरमिंदर सिंह खालसा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि सिख धर्म सेवा और भाईचारे की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश 30 अगस्त 1604 को हरमंदिर साहिब अमृतसर में हुआ था और बाद में दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी ने 1705 में इसे पूर्ण स्वरूप दिया। इसमें कुल 1430 पृष्ठ हैं, जिनमें 36 महापुरुषों की वाणी संकलित है।




श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि गुरु साहिबानों के बलिदान, त्याग और शिक्षाओं को याद करने का अवसर है। दूर-दराज़ से आए भक्तों ने गुरु घर में मत्था टेककर अपनी सुख-समृद्धि और देश की तरक्की की कामना की और सभी रायपुरवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई दी।




Post a Comment

0 Comments